क्राइमचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय के युवक का वाराणसी दुर्गाकुंड में मिला रक्तरंजित शव, छत से गिरकर हुई मौत, तरह तरह की चर्चा

चंदौली। वाराणसी दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर वीडीए अपार्टमेंट के पास खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त चंदौली के पीडीडीयू नगर के अमोघपुर निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया छत से गिरने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

 

रविवार की सुबह लोगों ने रक्तरंजित शव पड़ा देखा। इसके बाद हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह, प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर राजेश सिंह और चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड अश्विनी राय पहुंच गए। मृतक के पास एक पिट्ठू बैग मिला है। वहीं हेलमेट और बाइक भी मिली है। पुलिस ने पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। लोगों के बीच दबी जुबां में यह चर्चा रही कि युवक वीडीए अपार्टमेंट में किसी से मिलने आया था। दरवाजा बंद होने पर छत के रास्ते अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान पैर फिसलकर नीचे गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!