ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति फरार, जानिए सुसाइड नोट में महिला ने क्या लिखा

चंदौली। मुगलसराय के काली महाल सहजौर रोड निवासिनी विवाहिता का शव गुरुवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। घटना के बाद से पति फरार है। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पति से अनबन के बाद पत्नी के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने लिखा है कि उसके पति का चरित्र ठीक नहीं है उसकी दूसरी किसी लड़की से संबंध हैं।

 

अलीनगर थाना के सरने गांव निवासी प्रियम तिवारी (28 वर्ष) की शादी काली महाल सहजौर रोड निवासी नवीन तिवारी के साथ दो साल पहले हुई थी। गुरुवार की सुबह महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीओ अनिरूद्ध सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस दरवाजा तोड़वाकर कमरे के अंदर दाखिल हुई। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायकेवाले ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पति व पत्नी के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। इसको लेकर विवाहिता, उसके पति और विवाहिता के पिता के बीच पंचायत हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। घटना के बाद पति नवीन घर पर मौजूद नहीं था। नवीन एआरटीओ कार्यालय में संविदा कर्मचारी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!