ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, राजगीर मिस्त्री की मौत, मचा कोहराम

चंदौली। धानापुर-चहनियां मार्ग पर निदिलपुर गांव के समीप चार पहियान वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

जाल्हूपुर निवासी पेशे से राजगीर मिस्त्री रोहित (26 वर्ष) पुत्र गोपाल बाइक से जमानिया से घर जा रहा था। निदिलपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!