fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election : सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को मिला आप का समर्थन, सरकार से मांगा जनता से किए वादों का हिसाब

चंदौली। आम आदमी पार्टी ने सपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। जनता से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह समर्थन करने की अपील की। वहीं भाजपा सरकार से जनता से किए वादों का हिसाब मांगा।

 

आप जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का समर्थन करने की अपील की। इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब हैं। भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाईं। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन वापस आ जाएगा, 15 लाख रुपया सभी के खाते में आ जाएगा, किसार्नी की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं उ‌द्योगपतियों को लूट की छूट है, आम आदमी बेहाल है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत अन्य रहे।

Back to top button