ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। मिर्जापुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की शनिवार की सुबह गोली मारकर हत्या के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात विरोध जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से घटना में शामिल आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

मिर्जापुर जनपद के अधिवक्ता राजीव सिंह की शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक जाते समय अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मार दी। मौके पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने
जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना में शामिल सभी हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

राजेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता हित में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करना जरूरी हो गया है। मिर्जापुर की घटना निंदनीय है। इस प्रकार की घटना पर रोक लगाने के लिए अधिवक्ता प्रोटक्शन बिल शीघ्र लागू किया जाए। पूर्व अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। अधिवक्ताओं के साथ मारपीट और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। जिला प्रशासन हत्याकांड में शामिल आरोपियों को कठोर सजा दिलाए। अनिल सिंह, संतोष सिंह, उज्जवल सिंह, सत्य प्रकाश केसरी, संदीप यादव, राहुल सिंह, संजीव श्रीवास्तव, पंकज सिंह, राजेश सिंह, राजबहादुर सिंह , विद्याधर सिंह, गोकुल प्रसाद हिटलर सिंह, चंद्रभान सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!