fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पर्यटन के पटल पर चमकेगा चंदौली, अनछुए पर्यटन स्थलों का होगा विकास

चंदौली। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चंदौली पर्यटन का केंद्र बनेगा। जिले में स्थित पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जाएगा। औरवाटाड़ प्राकृतिक वाटर फाल, दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र और अन्य प्राकृतिक सौंदर्य से भरी पड़ी है, जो इको पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्पूर्ण है। औरवाटाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य को निखारने के लिए जिलाधिकारी ने दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।

tourist place

दो करोड़ से बदलेगी औरवाटाड़ की सूरत  

योगी सरकार इको टूरिज्म के विकास के लिए सभी संभावनाओं पर तेजी से काम कर रही है। धान का कटोरा कहा जाने वाला चंदौली अपने नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जाना जाता है। चंदौली अनेक प्राकृतिक वाटरफॉल ,फाउंटेन ,ऐतिहासिक रॉक पेंटिंग और प्राकृतिक सौंदर्य के खजाने से भरा पड़ा है। पूर्व की सरकारों के ध्यान न देने से प्रकृति का ये अनोमल ख़जाना जंगल में वर्षो से ग़ुम पड़ा है। जिससे लोग इसके सौंदर्य का आनंद नहीं ले पा रहे है। जिलाधिकारी चंदौली ईशा दुहन ने बताया कि चंदौली में ढ़ेर सारी प्राकृतिक सौंदर्य की जगहे हैं। जो पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्पूर्ण है। उन्होंने बताया कि औरवाटाड़ को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए शासन को दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।

tourist place

स्थानीय चीजों के प्रयोग से होगा निर्माण

जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि तीन तरफ से प्राकृतिक रूप से घिरा और लगभग 200 फिट से गिरने वाला वाटर फाल के आस पास दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र है। इस क्षेत्र को पर्यावरण के अनुकूल स्थानीय उत्पाद और तकनिकी से पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव में स्थानीय अर्थ व्यवस्था को भी बढ़ाने का ध्यान रखा गया है। मचान जहा से प्राकृतिक सौंदर्य देखने के साथ ही नेचर फोटोग्राफी की जा सकती है। साथ ही पर्यटकों के एडवेंचर गेम के लिए रॉक क्लाइम्बिंग,ज़िप लाइन ,लो रोप कोर्स ,कमांडो नेट वाल ,टायर नेट वाल आदि  होगा, स्थानीय मटेरियल और तकनिकी का प्रयोग करके प्रशासनिक भवन, स्थानीय पत्थरों से भव्य औरवाताड़ प्रवेश द्वार का निर्माण, स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए बॉस से बने दुकाने, प्राकृतिक लकड़ी सौगान से वुड रेलिंग,पार्किंग,क्षेत्र की पूरी जानकारी के साथ साइनेज ,सैंड स्टोनसे बने बेंचेज, और क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग की जाएगी।

tourist place

पूर्वांचल के हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है चंदौली

वाराणसी समेत पूर्वांचल के लिए के लोगों के लिए चंदौली हिल स्टेशन जैसी प्राकृतिक सौंदर्य वाले पर्यटन स्थल के रूप में शुमार होने वाला है। जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

tourist place

‘चंदौली में प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन सुविधाओं और गतिविधियों का निर्माण कर पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं की योजना बना रहा है। ताकि पर्यटकों, विशेष रूप से वाराणसी के पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करके आकर्षित किया जा सके। इसे एक उद्योग के रूप में विकसित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।,

ईशा दुहन, जिलाधिकारी, चंदौली

tourist place

Back to top button
error: Content is protected !!