fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : जहरीला जंतु काटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में जहरीला जंतु काटने से युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आननफानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

हिनौता गांव निवासी प्यारे पासवान शौच के लिए सिवान में गया था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। वह किसी तरह गिरते-पड़ते घर पहुंचा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!