fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : सड़क हादसे में घायल युवा प्रधानपति की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक

चंदौली। क्षेत्र के बीकापुर गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रधानपति की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। प्रधानपति की मौत की सूचना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ब्लाक के अधिकारियों-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

चकिया ब्लाक के महादेवपुर ग्राम प्रधान सुनीता देवी के पति सौरभ त्यागी गुरुवार को कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बीकापुर गांव के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानपति का शव गांव आने का इंतजार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!