fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, बोले, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य

चंदौली। नियामताबाद ब्लाक के बरहुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय, विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताया। साथ ही सरकार की मंशा भी स्पष्ट की।

प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि का स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के जरिये लोगो को एलईडी वैन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। लोगों को योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिले। इस दौरान पूर्व में लाभ प्राप्त किए लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार आया इस संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए गए। योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ “उनकी कहानी उनकी जुबानी” के क्रम में उनके अनुभव को भी उपस्थित लोगों ने सुना।

कार्यक्रम के दौरान जनपद में कुल 06 एलईडी वैन के माध्यम से प्रतिदिन 12 ग्रामपंचायतो को केंद्र सरकार से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जन मानस को जानकारी दी जा रही है। ताकि समाज के वंचित लोगों को जागरूक किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने ग्राम पंचायत बरहुली सहित जनपद में कुल कितने कच्चे मकान है की सूची मांगी गई। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपदवासियों का शत प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया गया।

Back to top button