fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli news: मां काली के दर्शन पूजन के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो प्रांतीय न्याय यात्रा का हुआ शुभारम्भ

श्याम सिंह यादव

चंदौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहाबगंज ब्लॉक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान गरीब, पिछड़े व दलितों के न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की

 

कांग्रेसियों ने कहा हमारे नेता, जननायक राहुल गांधी युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों के सवाल, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई के सवाल लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा फरवरी माह में हमारे जनपद चंदौली में प्रवेश कर रही है यात्रा को सफल बनाने के लिए हम कांग्रेस जन भारत जोड़ो न्याय यात्रा आमंत्रण पत्र बांटने का काम कर रहे हैं। शहाबगंज बाजार व सटे गांवों तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रतीकात्मक झलक के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 26 जनवरी से 30 जनवरी तक ब्लॉक से जनपद तक की प्रादेशिक पदयात्रा है। पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राम आधार जोसफ , पूर्व पीसीसी विजय त्रिपाठी, पूर्व पीसीसी प्रताप नारायण पांडे, पीसीसी गंगा प्रसाद, विनोद सिंह, कृष्ण कुमार संत, राममूरत गुप्ता, प्रेमचन्द गुप्ता, सभापति चौबे, परमानंद तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजम, श्याम सुंदर दुबे, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत, नियाज अहमद, राहुल खरवार, प्रदीप मिश्रा, चन्दा प्यारे लाल मौजूद रहे।

Back to top button