fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : महाप्रबंधक ने प्लांट डिपो का लिया जायजा, गया जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य की जानी प्रगति, मातहतों को दिए निर्देश

चंदौली। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने मंगलवार को डीडीयू जंक्शन के प्लांट डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान मशीनों, उपकरणों सहित उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

महाप्रबंधक ने गया-डीडीयू रेलखंड पर अनुरक्षण की गुणवत्ता, प्वाइंट, क्रासिंग सहित रेल संरक्षा से संबंधित अन्य विंदुओं का हाल जाना। महाप्रबंधक ने गया जंक्शन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बाबत जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन के पुनिर्विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!