fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पूर्व विधायक ने निराश्रितों में किया कंबल वितरण, ठंड शुरू होने से पहले कंबल वितरण कर सरकार को दिखाया आइना

चंदौली। पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने जिला मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में गुरुवार को कंबल वितरण किया। इस दौरान 65 निराश्रितों में कंबल और फल का वितरण किया। इसके बाद निराश्रितों के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को उपलब्ध कराया जाने वाला कंबल ठंड का मौसम गुजरने के बाद पहुंचता हैं। ऐसे वह ठंड की शुरुआत में कंबल वितरण कर सरकार को आइना दिखाने का काम किया।

 

जिला मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में फिरहाल 65 निराश्रित रहते हैं। इन लोगों को शासन की ओर से योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाता हैं। लेकिन ठंड के मौसम में इन लोगों को सर्दी लगने का भय सताने लगा था। ऐसे में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पहल करते हुए कंबल और फल का वितरण किया। इसके बाद लोगों के वार्ता करने उनकी परेशानियों को सुना तथा हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि निराश्रित लोगों की मदद करने से सुकून मिलता हैं। सरकार को ऐसे लोगों की मदद करने के लिए तत्पर्ता दिखानी चाहिए। लेकिन खेद हैं कि ठंड का मौसम शुरू होने के बाद भी निराश्रित लोगों को कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि शासन सत्ता में बैठे लोगों बड़ी बड़ी बातें करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। इस दौरान अखिलेश सिंह, मुन्नीलाल मौर्य, मो. अजहर, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!