fbpx
weatherचंदौली

Chandauli News : पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, पिछले 48 घंटों में 3 डिग्री लुढ़का पारा, सताएगी सर्दी, जानिये मौसम का हाल

चंदौली। मौसम साफ होने के बाद हिमालयी व रेगिस्तान इलाके से आ रही पछुआ हवा ने गलन और ठंड में इजाफा किया है। पिछले 48 घंटे में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने के आसार हैं। ऐसे में लोगों के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवात के अवशेष का प्रभाव समाप्त हो चुका है। सतही स्तर पर हवा की दिशा पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हो जाने तथा आसमान से बादल छंटने से रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन (उत्सर्जन) बढ़ने के कारण चंदौली समेत पूर्वांचल के ज़्यादातर भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी आरम्भ हो गई है। बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान चंदौली का न्यूनतम तापमान 2.4°C की उल्लेखनीय गिरावट के साथ 12.5°C तक पहुंच गया। इसी क्रम में ठंडे रेगिस्तानी एवं हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठण्डी हवाओं का वेग बढ़ने से आगामी 2-3 दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में भी 2°C की गिरावट आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में 1°C की मामूली गिरावट आएगी। इसके साथ वायुमंडलीय आर्द्रता घटने एवं तेज सतही हवाओं के प्रभाव से कोहरे का घनत्व घटने से सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने के आसार हैं।

Back to top button