fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : दो पुलिसवालों के साथ घूमने गया किशोर मूसाखाड़ बांध से हुआ लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एक हिरासत में

चंदौली। चकिया कोतवाली के मूसाखाड़ बांध से पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरा के पास रहने वाला किशोर शनिवार को लापता हो गया। वह यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों व तीन दोस्तों के साथ घूमने गया था। लोग आशंका जता रहे कि नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गया होगा। यह देख साथ आए लोग भाग खड़े हुए। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस उसकी तलाश करवा रही है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीडीडीयू नगर के नई बस्ती निवासी नौशाद (17) आटो चलाने का काम करता था। शनिवार को वह यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों व तीन साथियों के साथ मूसाखाड़ बांध देखने गया था। यहीं से अचानक लापता हो गया। लोगों की मानें तो नहाते समय किशोर गहरे पानी में डूब गया। यह देख उसके साथ आए लोग भाग खड़े हुए। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसका पता लगाने का काफी प्रयास किया। सीओ रघुराज, कोतवाल मिथिलेश तिवारी व चौकी इंचार्ज गिरीश राय मौके पर मौजूद रहे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बांध के पास किशोर की जिंस व टी-शर्ट मिली है। घटना की जानकारी होने के बाद पिता नेसार अंसारी समेत परिजन मूसाखाड़ पहुंच गए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!