fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, बर्फी, खोया, गुलाबजामुन नष्ट कराया

चंदौली। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों से मिठाई व खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। वहीं बर्फी, खोया व गुलाबजामुन नष्ट कराया। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बबुरी से 01 पनीर, 01 बर्फी, बबुरी बाजार से 01 बिस्किट, 01 किसमिस, पाण्डेयपुर से 01 छेना मिठाई, 01 बर्फी, रतनपुर पड़ाव से 01 बूंदी (300 Kg. जब्त किया गया), 01 मैदा, मुग़लसराय से 01 मलाई करी, 01 चमचम, 01 खोया, 01 बर्फी, 01 सोनपापड़ी, 01 छेना मिठाई, 01 घी, सैयदराजा से 01 खोया , 01 सोनपापड़ी, रामनगर डहिया से 01 बर्फी, 01 गुलाबजामुन समेत 19 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजा। अभियान के दौरान 05 Kg बर्फी, 10Kg गुलाबजामुन एवं 12 Kg खोया नष्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकांत बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष वर्मा, विनय कुमार शाही, अरविन्द कुमार एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे।

Back to top button