fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में मिले कोरोना के नौ नए केस, सात स्वस्थ, एक्टिव केस 39

चंदौली। जिले में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। मंगलवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं सात लोगों के स्वस्थ होने की सूचना रही। कोविड जांच के लिए 525 लोगों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

 

 

संक्रमितों में तीन महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। ये चकिया, शहाबगंज, चंदौली, नौगढ़ के रहने वाले हैं। जिले में कोविड के कुल 18571 केस मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 39 है। अब तक 18146 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!