fbpx
चंदौलीहेल्थ

Chandauli News : चंदौली में मिले कोरोना के सात नए मरीज, एक्टिव केस 37

चंदौली। जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने का क्रम शुरू हो गया है। शनिवार को सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। कोविड जांच के लिए 59 नमूने संग्रहित किये गए थे। सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

 

संक्रमितों में पांच महिलाएं एवं दो पुरूष हैं। ये क्रमशः शहाबगंज, नौगढ़, नियामताबाद और सदर ब्लाक के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति के स्वस्थ्य होने की सूचना रही। जिले में कोरोना के कुल 18556 केस मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 37 है। अब तक 18133 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!