fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli news: कांग्रेसियों ने विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर पर खड़े किए सवाल, कहा सीएम की व्यक्तिगत कुंठा, कल देंगे धरना

चंदौली। मुख्यालय स्थित चंद्रा भवन कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गोरखपुर के विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेसी बुधवार को मुख्यालय पर धरना देंगे।

 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। एन. सी.बी. आर की 2023 की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 16 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में हुए हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों एवं आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। वर्ग 2023 एनसीआरची रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वालों अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। हालात कितने बदतर हो गये हैं।

 

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 02 नवम्बर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वांइट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म किया गया। तीन नवम्बर को ही कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे।
दूसरी घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर की है जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया। ये बात आइने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी जी के मुख्यमन्त्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा कसता गया और उन पर ईनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित है और योगी सरकार का एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है।

Back to top button