fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए करते रहे इंतजार, नहीं मिला कंबल तो फूटा गुस्सा, अलीनगर में किया चक्काजाम, थानेदार ने थाने में कंबल बांटकर कराया शांत  

चंदौली। नियामताबाद में कंबल पाने के लिए कड़ाके की ठंड में घंटों ठिठुरने के बावजूद कंबल नहीं मिला तो गरीबों का गुस्सा फूट पड़ा। गरीबों ने अलीनगर में जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना के बाद अलीनगर एसओ मौके पर पहुंचे। वे गरीबों को थाने ले आए और कंबल बांटकर उन्हें शांत कराया।

गरीबों का कहना रहा कि बताया गया था कि नियामताबाद में कंबल वितरण किया जाएगा। इसकी सूचना पर लगभग 300 गरीब पहुंच गए। लोग काफी दूर से किराया-भाड़ा लगाकर कंबल लेने के लिए पहुंचे। सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे, लेकिन कंबल नहीं मिला। इस पर गरीबों का गुस्सा फूट पड़ा और अलीनगर पहुंच गए। मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आननफानन में अलीनगर एसओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गरीबों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अपने साथ थाने ले आए। वहीं खुद कंबल मगंवाकर थाने में कंबल वितरण किया। इसके बाद गरीब शांत हुए और अपने घर के लिए रवाना हुए।

Back to top button