fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : इस बार चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतरेगा ब्राह्मण प्रत्याशी, बोले, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे राजनीतिक दलों की उपेक्षा

चंदौली। ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड के एक लान में हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन पद पर इस बार ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारने की रणनीति बनी। ब्राह्मणों ने राजनीतिक दलों को चेताया कि अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। यददि कोई दल टिकट नहीं देगा तो निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

 

वक्ताओं ने कहा कि चेयरमैन का पद अनारक्षित होने पर भी कभी ब्राह्मणों को मौका नहीं दिया गया, जबकि ब्राह्मणों ने सभी जाति, वर्गों के प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया। उन्हें अपना मत देकर चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचाया। उन्होंने सभी दलों के आग्रह किया कि इस बार ब्राह्मण को मौका दें। बैठक में सत्यमूर्ति ओझा, राजीव पांडेय, पंकज मिश्रा, उपेंद्र तिवारी, संजय पांडेय, विनय तिवारी, रामाकांत पांडेय, सर्वेश द्विवेदी, पंकज ओझा, रामभरोष तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीराम पांडेय, रिंकू चौबे, रमेश तिवारी प्रधान, बसंत तिवारी, कृष्णा नंद पाठक, शिवाकांत तिवारी, अलख तिवारी, वेदप्रकाश मिश्र, रुक्मणि त्रिपाठी, राहुल तिवारी, विनय कुमार पांडेय, रामविलास मिश्रा, उपेंद्र पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता सेचू मिश्रा और संचालन डा. शशिकांत मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!