fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

Chandauli News : अतिपिछड़े जिले में सुधरेगा जेंडर रेसियो, आधी आबादी की सेहत व सुरक्षा का ध्यान रखेंगे अफसर, डीएम ने दिए निर्देश

चंदौली। अतिपिछड़े जिले में जेंडर रेसियो में सुधार होगा। वहीं प्रशासनिक अमला महिलाओं की सुरक्षा व सेहत का पूरा ध्यान रखेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय जेंडर अभियान को लेकर आयोजित बैठक में इसको लेकर रणनीति बनी। डीएम ने सभी अफसरों को अभियान को सफल बनाने के लिए बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के कार्यक्रम चलाए जाएं। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के दृष्टिगत सभी विभाग बेहतर कार्य योजना बनाकर तत्काल प्रस्तुत करें। अभियान के दौरान रैली, गोष्ठी, सभाओं का आयोजन कर सम्बंधित सरकारी विभाग एवं स्वैच्छिक संस्थाएं महिला सशक्तिकरण हेतु व्यापक कार्यक्रम संचालित कराएं। स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हो। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त थानों में महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कराएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। ब्लाक व ग्राम स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। समूह की महिलाओं को कानूनी अधिकारों, महिला सशक्तिकरण के विषय में कार्यशाला आयोजित कराएं, ताकि महिला सशक्तीकरण के बारे में भी अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर सकें। अभियान के दौरान पंफलेट आदि प्रचार प्रसार सामग्री छपवाकर वितरित करवाया जाए। ग्राम स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाय। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button