fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव का आह्वान चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

चंदौली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा का पीडीडीयू नगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी के पूर्वांचल उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार हो जाएं। यदि गठबंधन हुआ तो पार्टी विधान सभा चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता आमजन से जुड़े मुद्दों बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहें। पूर्वांचल उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान गिरीश कुमार, राजेश राम, सोनू पाल, सरोज पासवान, प्रेम यादव, एसपी पांडेय, राजू पांडेय, राधा देवी, कंचन देवी आदि उपस्थित रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!