fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने आए चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ ग्रामीणों के तीखे सवाल से हो गए असहज, जानिए पूरा मामला

चंदौली। चंदौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। लेकिन कुंडा खुर्द गांव में केंद्रीय मंत्री को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने शिकायतों का पुलिंदा खोलकर रख दिया। कहा जब बाढ़ आएगी मंत्री जी तभी आएंगे। महिलाओं ने सड़क मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव के बाद वादे से मुकर गए।

डा महेंद्र नाथ पांडेय ने बीजेपी नेताओं के साथ बाढ़ से घिरे गंगा नदी के तटवर्ती गांवों का दौरा किया। अफसरों के बाढ़ के हालात और प्रभावितों को मिलने वाली सरकारी सहायता के बाबत जानकारी प्राप्त की। इसी दौरान बाढ़ प्रभावित कुंडा खुर्द में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष शिकायतों का पुलिंदा खोलकर कर रख दिया। चुनाव के बाद क्षेत्र में नहीं आने की शिकायत की। एक ग्रामीण ने तो यहां तक कह दिया कि जब बाढ़ आएगी मंत्री जी तभी आएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री असहज नजर आए। हालांकि इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों में राहत सामग्री का  वितरण भी किया।

Back to top button
error: Content is protected !!