fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः भारतीय खाद्य निगम नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को बनाता था शिकार, जालसाज गिरफ्तार

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चंदौली-मझवार रेलवे स्टेशन के समीप जालसाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारतीय खाद्य निगम का कूटरचित नियुक्ति पत्र मिला। वह विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से पैसे ऐंठता था। जालसाजों का पूरा गिरोह जिले में सक्रिय है। पुलिस पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

पुलिस नगर में संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच राकेश कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस को फोनकर सूचना दी कि पिपरी गांव निवासी विनोद कुमार सागर ने मुझे नौकरी दिलाने के लिए चंदौली-मंझवार स्टेशन के समीप आज बुलाया है। मैं इस समय चंदौली में ही मौजूद हूं। बताया कि जालसाज ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के लिए बुलाया है। इस पर एसआई सहिपाल यादव हमराहियों के साथ मझवार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहीं जालसाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जालसाज को कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि जालसाजों का पूरा गिरोह सक्रिय है। गिरोह में उसके अलावा रामपाल, अमर सिह, सुनीता वर्मा आदि सक्रिय हैं। जालसाज भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं पांच लाख, सात लाख तो किसी से नौ लाख रुपये वूसलते हैं। उन्हें कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर ठगी करते हैं। यह काम पिछले कई सालों से चल रहा है। अब तक कई युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। जालसाज के बताए दो बैंक एकाउंट की जांच कराई गई तो 2020 से 2022 तक दोनों खातों में कुल 27 लाख रुपये की जमा-निकासी की गई थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जालसाज की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई के साथ ही हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिह रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!