
चंदौली। कर्बला में ताजिया दफन करने को लेकर मंगलवार की रात कमालपुर कस्बा के ताजियादारों में झड़प हो गई। पुलिस ने मामले को संभालना चाहा तो कुछ ताजियादार पुलिस से भी उलझ गए। किसी तक मामला शांत हुआ ताजिया दफन हुआ।
कमालपुर कस्बा में मंगलवार की रात ताजिया के साथ जुलून निकाला गया। ताजियादारों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया और करतब दिखाए। देर रात ताजिया कर्बला पहुंचा। यहां ताजिया दफन करने को लेकर ताजियादारों के दो गुट एक दूसरे से उलझ गए। शाम सात बजे तक ताजिया दफन करने का निर्देश था लेकिन ताजियादार लेट-लतीफी कर रहे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो पुलिस से उलझ गए। किसी तरह मामला शांत हुआ और ताजिया दफन किया गया। इस दौरान धीना थानाध्यक्ष विपिन सिंह, चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव गुप्ता, राशिद अली, मुन्ना अली, चमन खुराना, सद्दाम अली, गुड्डू, इबरार अली आदि रहे।