fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने छात्रों में बांटा स्मार्ट फोन, पश्चिम बंगाल की घटना पर ममता बनर्जी को दी नसीहत

चंदौली। सैयदराजा के छत्रपुरा स्थित श्री मां दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने छात्रों में स्मार्ट फोन बांटा। स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए। राज्यसभा सांसद ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना पर दुख व्यक्त किया। इसके लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को नसीहत दी।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बंगाल में इसके पहले भी महिलाओं पर अत्याचार होता रहा है। राज्य सभा सांसद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि खुद एक महिला हैं, उनको महिलाओं की दर्द को समझना चाहिए। इस घटना को केवल देश ही नहीं, बल्कि विश्व देख रहा है। आने वाले चुनाव में महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। उन्होंने बंगाल ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के सवाल पर कहा कि महिलाओं के हित के लिए जो भी केंद्र सरकार को करना चाहिए वह किया जा रहा है। दर्शना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण के तहत वितरित स्मार्ट फोन से बच्चों को पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। इसका उपयोग कर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुरातन के साथ नवीनता को लेकर चलने से ही विकास होगा। इस मौके पर धानापुर के पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता शिवराज सिंह के साथ ही महाविद्यालय के संरक्षक दुर्गादत्त तिवारी, व्यवस्थापक विनय तिवारी व प्रबंधक अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!