fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः बीजेपी नेता कृष्णानंद पांडेय ने सपा विधायक को दिखाया आईना, दे डाली यह चेतावनी

चंदौली। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों से साथ टकराव के बाद सपा विधायक प्रभुनारायण यादव भाजपा नेताओं ने निशाने पर हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई शीर्ष नेताओं ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा नेताओं के आचरण को गलत ठहराया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और वरिष्ठ नेता कृष्णा नंद पांडेय फौजी ने भी सपा विधायक को आड़े हाथ लेते हुए न सिर्फ घटना की निंदा की बल्कि विधायक को नसीहत भी दे डाली।

भाजपा नेता की सपा विधायक को चेतावनी
कृष्णा नंद पांडेय ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि सपा विधायक ऐसी हरकतों के जरिए सकलडीहा विधान सभा की जनता को मुद्दों से भटका रहे हैं। चेताया कि कानून निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा और ऐसी कार्रवाई करेगा कि दोबारा सपाई इस तरह की हिमाकत नहीं कर सकेंगे। कहा सत्ता में वापसी नहीं होने  वाली है। जनता सपा से दूर हो चुकी है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!