fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर लूट ली स्कार्पियो, लकीर पीट रही पुलिस

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र अपराध जोन बनता जा रहा है। एक के बाद एक घटनओं को अंजाम देकर बदमाश कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात तकरीबन दो बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चालक को असलहा सटाकर स्कार्पियो व पैसे लूट लिए। घटना से सनसनी फैल गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
आलमपुर गांव निवासी कमलेश यादव वाराणसी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में बारातियों को छोड़कर देर रात वापस घर लौट रहा था। जैसे ही हाईवे पर महेवा गांव के समीप पहुंचा, तभी अपाचे सवार तीन बदमाश पहुंचे और स्कार्पियो को ओवरटेक कर रोक दिया। चालक के मुताबिक बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। उनके पास असलहे भी थे। वे स्कार्पियो की चाबी छीनने लगे। विरोध करने पर सिर पर प्रहार भी किया। चालक को मारपीटकर घायल करने के बाद स्कार्पियो और जेब में पड़े पैसे लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी किसी तरह घर पहुंचा। अलीनगर थाने में तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!