fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सड़क दुर्घटनाओं में 26 वर्षीय युवक की मौत, दो घायल

चंदौली। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

प्राइवेट कंपनी में काम करता था मृत युवक
सकलडीहा धानापुर मुख्य मार्ग पर गुरेहू गांव के पास सोमवार की देर शाम लगभग सात बजे बाइक सवार अमादपुर निवासी मधुकर सिंह 26 वर्ष पुत्र अशोक सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बाइक से चंदौली से वापस लौट रहा था।

बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

धानापुर क्षेत्र के बदायूं गांव के पास सोमवार की शाम दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को धानापुर सीएससी में भर्ती करवाया गया है। घायलों में गोपालीपुर, चहानियां निवासी धर्मेंद्र यादव और मिर्जापुर चंदौली निवासी नितेश कुमार शामिल हैं। नितेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया गया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!