fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: महज 19 साल की उम्र में बन गया अपराधी, पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मामले

चंदौली। महज 19 साल की उम्र में अपराध की दुनियां में सक्रिय प्रियांशु यादव सकलडीहा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। प्रियांशु पर आधा दर्जन मुकमे दर्ज हैं। पुलिस ने अनुसार मारपीट और धमकी देना इसका मुख्य पेशा है।

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकलडीहा पुलिस ने रविवार की शाम तेनुअट नहर पुलिया के पास से 19 वर्षीय युवक को देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अपराधी प्रियांशु यादव सकलडीहा थाना क्षेत्र के बढ़वल खास का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रियांशु शातिर किस्म का अपराधी है। इसपर पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच करना, मारपीट, धमकी जैसे काम करता है। इसीलिए अपने पास तमंचा भी रखता है।

Back to top button
error: Content is protected !!