fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सकलडीहा विधान सभा में बसपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, जय श्याम त्रिपाठी होंगे प्रत्याशी

चंदौली। विधान सभा चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने को ब्राह्मण वर्ग को लुभाने में लगी बहुजन समाजपार्टी ने चंदौली में अपना मास्टर कार्ड खेल दिया है। चहनियां ब्लाक के प्रभुपुर निवासी जयश्याम त्रिपाठी का टिकट लगभग तय हो गया है। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद जय श्याम त्रिपाठी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

जानिए कौन हैं बसपा के संभावित उम्मीदवार जय श्याम त्रिपाठी
जय श्याम त्रिपाठी सकलडीहा विधान सभा के चहनियां ब्लाक के प्रभुपुर के रहने वाले हैं। पूर्व में अपने ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। राजनीति की शुरूआत छात्र संघ से की थी। वर्ष 1999 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। विगत 22 वर्षों से राजनीति में सक्रिय जय श्याम त्रिपाठी पहली दफा विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय प्रभुपुर में प्राचार्य के पद पर कार्य कर रहे हैं। जय श्याम त्रिपाठी आगामी चुनाव में अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस दफा सकलडीहा में बसपा निश्चित तौर पर चुनाव जीतेगी। भाजपा और सपा दोनों ही दलों की राजनीतिक जमीन खिसक गई है। बताया कि टिकट की औपचारिक घोषणा बाकी है। लेकिन पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने प्रचार-प्रसार शुरू करने की अनुमति दे दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!