fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती, इलाके में दहशत

चंदौली। अलीनगर थाना के ताराजीवन रेलवे गेट के समीप बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी। घायल व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उन्हें लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर जा रहे हैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

अलीनगर थाना के महादेवपुर निवासी कपड़ा व्यापारी ज्ञानप्रकाश मिश्रा कपड़ा का व्यापार करते थे। दुकानदारों से वसूली कर शुक्रवार की शाम वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के पीठ में गोली मार दी। इससे बाइक से गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। आननफानन में परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के लिए परिजन वाराणसी रवाना हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सरेराह हुई घटना से पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Back to top button