fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चंदौली: दबंगों ने रुकवाया मनरेगा का काम, महिला श्रमिकों से गाली गलौच, नाराज महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के बजरडीहा गांव में मनरेगा का काम ठप कराने व मजदूरों के साथ गालीगलौच करने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी की। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार शुक्ला को पत्रक सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगी।

ग्राम प्रधान बजरडीहा संजय यादव ने बताया कि गांव में मनरेगा के अंतर्गत चक रोड का निर्माण कराया जा रहा था। गांव के तीन-चार लोगों ने जबरन अपनी जमीन बताकर काम रुकवा दिया। महिला मजदूरों के साथ गालीगलौच की। इससे महिलाओं में आक्रोश है। महिलाएं आपबीती बताने के लिए अधिकारियों के यहां पहुंची। उधर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना रहा कि तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर पहले ही अवगत कराया जा चुका है। उक्त भूमि खतौनी में हम लोगों के नाम से दर्ज है। ग्राम प्रधान की ओर से जबरन मनरेगा का काम कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान बजरडीहा के हैं और काम परसियां में करवा रहे हैं जो गलत है। इसलिए रुकवा दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में कुमारी, सुकुमारी,  कंचनी, रानू,  सीताबी, सीता,  बाला,  राजनाथ, जितेंद्र यादव, फुलवंती, पेबर, रमेश, विजय यादव,  लक्ष्मण, गुलाबी,  देवंती,  उर्मिला,  राजकुमारी,  लल्ली,  समुंदरी,  अमरावती आदि रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!