fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

सभी कयास दरकिनार, सपा ने सैयदराजा से मनोज सिंह डब्लू को पकड़ाया टिकट

चंदौली। आखिरकार सभी कयासों पर विराम लग गया। समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर से सैयदराजा विधान सभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने मंगलवार को 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जिसमें सैयदराजा से मनोज सिंह का नाम भी शामिल है।

सैयदराजा के पहले विधायक रहे हैं मनोज सिंह
मनोज सिंह डब्लू सैयदराजा विधान सभा के पहले विधायक रहे हैं। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था। उसके बाद 2017 विधान सभा चुनाव में सपा ने उन्हें टिकट दिया लेकिन बीजेपी की लहर के चलते मनोज सिंह की चुनावी नैया पार नहीं हो सकी और तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हार से निराश हुए बगैर मनोज सिंह डब्लू लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और विपक्षी नेता की भूमिका निभाते हुए सत्ता पक्ष को चुनौती देते रहे। हालांकि टिकट वितरण में देरी से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। मनोज सिंह डब्लू के समर्थकों की बेचैनी बढ़ने लगी थी। लेकिन सपा की सूची आने के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया। मनोज सिंह डब्लू सैयदराजा में बीजेपी और बीएसपी प्रत्याशियों को चुनौती देंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!