fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

प्रधान संघ अध्यक्ष ने जिला पंचायत चुनाव में ठोंकी ताल, मां के लिए मांग रहे वोट

चंदौली। बरहनी ब्लाक के इमिलिया गांव निवासी प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभाष सिंह अनुज का नाम उन गिने चुने ग्राम प्रधानों की फेहरिश्त में शामिल है जिनके गांव को मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। विरोधी पीछे पड़े रहे कुछ लोगों ने सत्ता का सहारा लेकर झुकाने का प्रयास भी किया लेकिन अनुज सिंह नदी की धारा की तरह बहते रहे। न झुके, न रुके और ना ही अपना रास्ता बदला। जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अबकी जनता के बीच में हैं। बरहनी ब्लाक के सेक्टर नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी माता आशा सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।
जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए अनुज सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया। बरहनी ब्लाक के सेक्टर नंबर दो को कार्यक्षेत्र के रूप में चुना। पहली आरक्षण सूची जारी होने के बाद यह सेक्टर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया तो उन्होंने किसी और सेक्टर का रुख करने की बजाए अगली बारी आने तक इंतजार करने का मन बनाया। लेकिन न्यायालय के दखल के बाद शासन ने आरक्षण में संशोधन किया तो यह सेक्टर महिला के लिए आरक्षित हो गया। अनुज सिंह ने अपनी मां आशा सिंह के जरिए क्षेत्र का विकास करने की ठानी और चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अनुज सिंह का कहना है कि इमिलिया गांव की जनता ने जनसेवक के रूप में चयन कर विकास का मौका दिया। मैने यथासंभव गांव का विकास किया। यदि किसी के मन में संदेह है तो वह गांव का भ्रमण कर तस्दीक कर सकता है। अब क्षेत्र के विकास के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए माता आशा देवी के समर्थन में हूं। क्षेत्र की जनता से जो प्यार मिल रहा है उससे काफी उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!