
चंदौली : अलीनगर थाना की लोको कॉलोनी में चोरों रविवार की देर रात सूने पड़े रेलवे क्वार्टर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी, जेवरात और एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, लोको पायलट दुर्गेश कुमार अपने परिवार के साथ बिहार स्थित गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। दो दिन बाद जब वह सोमवार सुबह वापस अपने क्वार्टर पहुंचे, तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
चोर घर से बच्चों के सोने के लॉकेट, चांदी के आभूषण, नकदी और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गेश कुमार ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

