fbpx
क्राइमराज्य/जिलावाराणसी

वाराणसी में जमीनी विवाद में चंदौली एसओजी के सिपाही ने सरकारी पिस्टल से की फायरिंग,गिरफ्तार

वाराणसी/चंदौली। लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को चंदौली एसओजी में तैनात सिपाही ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीणों ने चारों तरफ से उसे घेर लिया और पिस्टल छीन ली। थानाध्यक्ष लोहता राजेश सिंह पहुंचे और सिपाही सहित तीन को हिरासत में ले लिया। मौके से 9 एमएम का एक खोखा और पिस्टल बरामद हुई। भेलुपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर कालोनी निवासी निर्मला देवी तथा कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सुनील सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के बाद सीमांकन कर चली गई। सीमांकन के बाद फुलवरिया के सुनील सिंह अपनी जमीन पर बाउंड्री कराने लगे इसी बीच निर्मला देवी का लड़का सोनू सिंह अपने रिश्तेदार एसओजी के सिपाही अमित कुमार सिंह के साथ पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ता देख अमित कुमार सिंह ने सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली चलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गोली चलाने वाले को पकड़ कर लोहता पुलिस के हवाले कर दिया। फुलवरिया निवासी सुनील सिंह ने तीन लोगो के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

Back to top button
error: Content is protected !!