ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, भाजपा नेता की मौत, अमड़ा पावर हाउस के समीप हुई घटना

चंदौली। धीना थाना के अमड़ा पावर हाउस के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक से जा रहे भाजपा नेता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा नेता की मौत से परिजनों के साथ ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

भाजपा बरहनी मंडल के मंत्री राजेश राय (58 वर्ष) अपने रिश्तेदार बिहार के चड़ेस निवासी डब्लू राय के साथ कमालपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अमड़ा पावर हाउस के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उनके रिश्तेदार घायल हो गए।

 

घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। पत्नी गीता देवी सहित पुत्र और पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!