fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः हौसलाबुलंद बदमाशों ने महिला से दिनदहाड़े छीना झुमका व मंगलसूत्र, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। सदर कोतवाली के बिछियां गांव के समीप हौसलाबुलंद बदमाशों ने बैंक जा रही महिला से झुमका, मंगलसूत्र व फर्स छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

विछियां निवासी मीना देवी का बैंक में कुछ काम था। सोमवार को वह घर से बैंक जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही ओरिएंटल बैंक के समीप पहुंचीं, तभी स्कार्पियो आकर सड़क पर सामने रुकी। इसमें से एक बदमाश नीचे उतरा और महिला के गले का मंगलसूत्र, झुमका व पर्स लेकर फरार हो गया। महिला रोते-बिलखते घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन पीड़िता को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। महिला ने तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। दिनदहाड़े छिनैती की सूचना से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर दी गई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!