क्राइमचंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चूड़ी खरीदने गई महिला ने दुकान संचालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

संवाददाता: बाबू चौहान

चंदौली। शहाबगंज  में बुधवार दोपहर चूड़ी खरीदने गई महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एकौना गांव निवासी महिला के मुताबिक, वह बुधवार दोपहर शहाबगंज कस्बे में स्थित संतोष माली की दुकान पर चूड़ी खरीदने गई थी। आरोप है कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

इसके बाद पीड़िता शहाबगंज थाने पहुंची और मामले की लिखित तहरीर दी। कार्यवाहक उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!