
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में बसपा नेता स्वतंत्र प्रकाश दुबे के खिलाफ धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वतंत्र प्रकाश सैयदराजा विधानसभा सीट से बसपा के प्रभारी हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर शिकायत
शिकायतकर्ता के अनुसार, स्वतंत्र प्रकाश दुबे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गोधरा कांड के संदर्भ में टिप्पणी की गई, जबकि मुख्यमंत्री को लेकर भी वीडियो बनाया गया जिसमें कई आरोप लगाए गए।
शिकायतकर्ता ने जताई सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका
शिकायतकर्ता ने इन कथित टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्वतंत्र प्रकाश दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

