क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

अलीनगर में ऑटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, चोरों ने पार किया दो से तीन लाख रुपये का माल

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब दो से तीन लाख रुपये के ऑटो पार्ट्स और नकदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मुन्ना मिस्त्री के अनुसार, अलीनगर स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के बगल में उनकी इंडिया ऑटो स्पेयर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखी नकदी और ऑटो पार्ट्स का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग दो से तीन लाख रुपये बताई गई है।

दुकान मालिक ने शनिवार को अलीनगर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!