fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः गृह कलह और कर्ज के बोझ तले दबे सब्जी व्यापारी ने उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान

चंदौली। गरीबी के चलते कर्ज लेना पड़ा, इससे घर में कलह शुरू हुई अंत में परेशानी सब्जी व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी। 55 वर्षीय व्यापारी का शव कमरे में फंसे से लटकता मिला। घटना सोमवार देर रात मुगलसराय नगर के मस्तलाज गली की है।

मृतक अशोक जायसवाल

55 वर्षीय अशोक जायसवाल मस्तलाज गली में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताते हैं कि पहले उनका खुद का मकान हुआ करता था जो कर्ज अदायगी में बिक गया। आर्थिक तंगी के कारण घर में भी कलह रहती थी। आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान अशोक जायसवाल ने सोमवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने कमरे में पंखे से लटकता शव देखा तो सन्न रह गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजन सदमे में हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!