ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : एडीओ पंचायत की बेकाबू कार ने दंपती को मारी टक्कर, तीन घायल, चालक धराया, एडीओ भागे

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के चकई पेट्रोल पंप के सामने मजिदहा–सैदपुर हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार  कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया गया है। कार एडीओ पंचायत की बताई जा रही है। घटना के बाद चालक पकड़ा गया, जबकि एडीओ गाड़ी से निकलकर भाग गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एडीओ पंचायत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से सैदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपती को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तारा देवी पत्नी राजकुमार विश्वकर्मा, निवासी पूरा सोनाहुला, और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं गोकुल विश्वकर्मा को भी अधिक चोटें आई हैं।

 

हादसे में दंपती की पल्सर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक टीवीएस बाइक और सड़क किनारे खड़ी दो साइकिलें भी दुर्घटना की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया तथा चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि वाहन स्वामी एडीओ पंचायत घटना के बाद कार से कूदकर मौके से फरार हो गए।

Back to top button
error: Content is protected !!