चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: तिलक के अगले दिन ही उजड़ा घर, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत,दो बहने घायल

 

चंदौली। बबुरी थाना के अम्मर डहिया गांव के समीप (लेवा तियरा रोड) पर गुरुवार की देर शाम दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन भाई बहन घायल हो गए। घायलों में अजीत यादव उम्र 22 वर्ष , मोनी यादव उम्र 25 वर्ष, पूनम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी जगदीशपुर को 102 एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया। जहां दो घायल बहनों को गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। वही युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जगदीशपुर निवासी भाई और बहन चकिया से एक ही बाइक से घर जा रहे थे कि अम्मर डहिया गांव के पास जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप घायल हो गए।
मौत की खबर सूनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि युवक का बुधवार को तिलक हुआ था। जो अपने पिता का इकलौता पुत्र था।

Back to top button
error: Content is protected !!