ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। कंदवा थाना के सिसौड़ा गांव में युवती ने मकान की छत पर लगे टीनशेड में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

 

सिसौड़ा गांव निवासी अविनाश की पुत्री खुश्बू (20 वर्ष) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर पर थी। देर रात उसका शव मकान की छत पर लगे टीनशेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिवार के लोग छत पर गए तो तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। युवती के खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की छाबनीन कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!