fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

कैबिनेट मंत्री का दावा 72 घंटे में चंदौली की दो बड़ी समस्याओं का होगा समाधान

चंदौली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर शुक्रवार को जिले में थे। चंदौली अनिल राजभर का गृह जनपद भी है लिहाजा यहां भी समस्याओं को लेकर उनकी गंभीरता भी लाजिमी है। धान का कटोरा कहे जाने वाले जिले में धान खरीद की खराब स्थिति से भी कैबिनेट मंत्री अच्छी तरह से वाकिफ हैं वहीं सकलडीहा कस्बे की खराब सड़क पर हो रही किरकिरी पर भी संदीजा हैं। पूर्वांचल टाइम्स से विशेष बातचीत में अनिल राजभर ने दावा किया कि दोनों समस्याओं के समाधान की दिशा में 48 घंटे और 72 घंटे में प्रयास शुरू हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने माना चंदौली में धान खरीद की स्थिति संतोषजनक नहीं

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी मानते हैं कि चंदौली में धान खरीद की स्थिति संतोषजनक नहीं है। चार खरीद एजेंसियों के बोरिया बिस्तर बांध लेने से 32 क्रय केंद्र बंद हो गए हैं यह जानकारी भी उन्हें है। अनिल राजभर का कहना है कि कार्यकर्ताओं और अन्य माध्यमों से धान खरीद की समस्याओं से वाकिफ हूं। जल्द ही जिलाधिकारी और कमिश्नर से इस मसले पर वार्ता करूगां। 48 घंटे में परिणाम नजर आने लगेगा। धान खरीद में तेजी आएगी और किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

72 घंटे में शुरू होगा सकलडीहा में सड़क निर्माण का कार्य

सकलडीहा कस्बा में ही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का आवास भी है। वहां की खस्ताहाल सड़क विपक्ष के लिए भी बड़ा मुद्दा है। अनिल राजभर कहते हैं कि सड़क का निर्माण कार्य इसलिए बंद करवाया गया था ताकि वहां के स्थानीय सपा विधायक जितनी राजनीति करना चाहते हैं कर लें। निर्माण कार्य शुरू हुआ तो अवरोध पैदा करने का काम किया। लेकिन 72 घंटे में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही चमचमाती सड़क नजर आएगी।

Leave a Reply

Back to top button