fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली। काम-काज ठप कर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन, पांच माह से नहीं मिला मानदेय

चंदौली। रोज कुआं खोदकर पानी पीने वाले नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के संविदा कर्मियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। कई पर्व फांकाकशी में बीत गए। नाग पंचमी पर भी मानदेय मिलने की उम्मीद नहीं नजर आई तो सोमवार को काम-काज ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अंत में अधिशासी अधिकारी ने पर्व से पहले मानदेय दिलाने का भरोसा दिलाया जिसके बाद संविदाकर्मी काम पर वापस लौटे।


नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के संविदाकर्मी पिछले पांच माह से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। यह हाल तब है जब ईओ पर आरोप लग रहे हैं कि साहब हर महीने नगर पालिका के खजाने से 40 हजार का पेट्रोल अपने वाहन में भरवा रहे हैं। बहरहाल सोमवार को संविदाकर्मियों ने एकजुट होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा अधिकारियों और नियमित कर्मचारियों को समय से वेतन मिल जा रहा है लेकिन संविदाकर्मियों को देने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। कहा जब तक मानदेय नहीं मिल जाता कर्मचारी काम नहीं करेंगे। अंत में ईओ कृष्णचंद्र ने पर्व से पहले मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत कराया।

Back to top button
error: Content is protected !!