fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः महिला रेलकर्मी की हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब, आशनाई से जुड़ रहे घटना के तार, बेहद दिलचस्प है प्यार और धोखा की यह कहानी

जय तिवारी

चंदौली। पीडीडीयू नगर के रविनगर में 32 वर्षीय महिला रेलकर्मी खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की पड़ताल कर रही पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। मंगलवार को अपने कमरे में मृत मिली खुशबू की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में प्रेम प्रपंच की कहानी सामने आ रहा है। रेलकर्मी की हत्या का शक मुगलसराय के ही रहने वाले उसके प्रेमी पर गहरा गया है। पुलिस ने दो को हिरासत में भी लिया है।

खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ सीसी टीवी फुटेज लगे हैं जिसमें मृतक खुशबू का कथित प्रेमी उसके कमरे में जाता और निकलता दिखाई दे रहा है। प्रेमी आधे घंटे तक कमरे में रहा। खुशबू के गले पर नाखून के निशान भी मिले थे। सूत्रों की माने तो महिला रेलकर्मी खुशबू का मुगलसराय के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवक रविनगर के उस किराए के मकान में भी आता-जाता था जहां खुशबू रहती थी। युवक खुशबू पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। खुशबू विधवा थी और उसकी एक बच्ची भी है। इसलिए उसे लोक लाज का डर सता रहा था। जबकि युवक खुशबू से उसके पिता का मोबाइल नंबर भी मांगता था ताकि वह शादी की बात कर सके। लेकिन खुशबू ने उसे साफ मना कर दिया। कुछ दिन पहले खुशबू ने अपने प्रेमी से संबंध तोड़ने की बात कही और साफ किया कि वह उससे अब नहीं मिलेगी। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा भी हुआ। सूत्रों की माने तो खुन्नस खाए प्रेमी ने ही गला दबाकर महिला रेलकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!