fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवा, जानिये कैसा रहेगा आगे का मौसम

चंदौली। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अनुगामी कोल्ड फ्रंट के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान तेज रफ्तार उत्तरी पश्चिमी हवा चल रही है। इससे चंदौली समेत पूर्वांचल में तापमान में गिरावट आने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश के सुदूर पश्चिमी भागों से लेकर मध्यवर्ती हिस्सों तक बूंदा-बांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के साथ ही अनुगामी शीताग्र (कोल्ड फ्रंट) के प्रभाव से सतही स्तर पर तेज़ उत्तरी-पश्चिमी हवाएं आरम्भ हो जाने के कारण आगामी 48 घंटों के दौरान चन्दौली समेत पूर्वांचल के तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की आशंका है। इसी क्रम में चन्दौली में आज 22 किमी/घंटा की रफ़्तार की तेज़ उत्तरी-पश्चिमी हवा चली। इसके बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है। हवा की रफ़्तार गुरुवार से कुछ धीमी होना प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!